1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब जासूसी करती हुई दिखेंगी आलिया भट्ट

अब जासूसी करती हुई दिखेंगी आलिया भट्ट

 Published : Jun 05, 2017 12:59 pm IST,  Updated : Jun 05, 2017 12:59 pm IST

आलिया भट्ट को अब तक हम पर्दे पर कई तरह के अलग-अलग किरदारों को निभाते हुए देख चुके हैं। अब अपनी अगली फिल्म में वह फिर एक दिलचस्प भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली हैं। दरअसल फिल्मकार मेघना गुलजार, हरिंदर सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित एक

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को अब तक हम पर्दे पर कई तरह के अलग-अलग किरदारों को निभाते हुए देख चुके हैं। अब अपनी अगली फिल्म में वह फिर एक दिलचस्प भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली हैं। दरअसल फिल्मकार मेघना गुलजार, हरिंदर सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित एक फिल्म बनाने जा रही हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता विक्की कौशल भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। अपनी पिछली बहुप्रशंसित फिल्म ‘तलवार’ के बाद मेघना सिक्का की किताब पर आधारित फिल्म पर काम कर रही हैं।

यह फिल्म एक कश्मीरी महिला की कहानी के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसकी शादी सीमा पार एक सैन्य अधिकारी के साथ कर दी जाती है। जिसने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान मूल्यवान सूचनाओं के साथ भारतीय खुफिया जानकारी दी थीं। अब सलमान खान ने लिया कौन सा नया पंगा

गौरतलब है कि इस फिल्म में आलिया और विक्की कौशल पहली बार पर्दे पर साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। अब देखना यह है कि क्या यह नई जोड़ी दर्शकों पर अपना जादू चला पाएगी। बता दें कि अब तक इस फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म पर अगले महीने से काम शुरु कर दिया जाएगा। इसे जंगली पिक्चर और धर्मा प्रोडक्शंस साथ मिलकर बना रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन