1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डार्लिंग्स' में विजय वर्मा की कास्टिंग के लिए आलिया भट्ट ने की थी सिफारिश

'डार्लिंग्स' में विजय वर्मा की कास्टिंग के लिए आलिया भट्ट ने की थी सिफारिश

 Written By: IANS
 Published : Mar 04, 2021 07:47 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 08:16 pm IST

रेड चिलीज द्वारा हाल ही में एक डार्क कॉमेडी के रूप में डार्लिग्स की घोषणा की गई थी और फैंस आलिया भट्ट व विजय वर्मा जैसे दो प्रतिभाशाली सितारों को पहली बार एक जोड़ी के रूप में स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

vijay varma- India TV Hindi
'डार्लिंग्स' में विजय वर्मा की कास्टिंग के लिए आलिया भट्ट ने की थी सिफारिश   Image Source : INSTAGRAM- VIJAY VARMA

मुंबई: विजय वर्मा ने हाल ही में रेड चिलीज द्वारा आलिया भट्ट के साथ अपनी आगामी फिल्म डार्लिंग्स की घोषणा की है। गली बॉय में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद आलिया विजय के काम से इतनी प्रभावित हुईं कि वे चाहती थीं कि वह डार्लिंग्स का हिस्सा बनें और इसलिए, उनके नाम की सिफारिश भी की थी। विजय के एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी, "आलिया और विजय ने पहली बार गली बॉय में एक साथ काम किया था और वह उनके प्रदर्शन से इतना प्रभावित हुई कि उन्होंने वास्तव में डार्लिग्स के लिए उनकी सिफारिश की, क्योंकि वह फिल्म का सह-निर्माण कर रही थी और टीम में हर कोई विजय के लिए तुरंत राजी हो गया।"

रेड चिलीज द्वारा हाल ही में एक डार्क कॉमेडी के रूप में डार्लिग्स की घोषणा की गई थी और फैंस आलिया भट्ट व विजय वर्मा जैसे दो प्रतिभाशाली सितारों को पहली बार एक जोड़ी के रूप में स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

विजय 'गली बॉय' में मोईन की भूमिका में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद से एक व्यस्त व्यक्ति रहे हैं, यही वजह है कि उनके पास शी, मिजार्पुर 2, ए सुटेबल बॉय, घोस्ट स्टोरीज, बागी 3 आदि जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ महामारी में भी कई रिलीज थी।

इसे भी पढ़ें-

सिंगर श्रेया घोषाल बनने वाली हैं मां, बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी नई फिल्म 'बुलबुल तरंग' की घोषणा की

अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर पूरी रात चला आईटी का सर्च ऑपरेशन

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन