1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का तेलुगू टीजर पवन की 'वकील साब' फिल्म के साथ होगा रिलीज

'गंगूबाई काठियावाड़ी' का तेलुगू टीजर पवन की 'वकील साब' फिल्म के साथ होगा रिलीज

 Published : Apr 08, 2021 11:54 pm IST,  Updated : Apr 08, 2021 11:54 pm IST

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया ने अभिनेता अजय देवगन के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का तेलुगू टीजर पवन की 'वकील साब' फिल्म के साथ होगा रिलीज  - India TV Hindi
 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का तेलुगू टीजर पवन की 'वकील साब' फिल्म के साथ होगा रिलीज   Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

 

मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने गुरुवार को घोषणा की कि उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के तेलुगू संस्करण का टीजर तेलुगू स्टार पवन कल्याण की फिल्म 'वकील साब' के साथ जारी होगा। आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के साथ इस खबर की घोषणा की। वीडियो में वह अपने तेलुगू प्रशंसकों का उनकी भाषा में अभिवादन करती हुई दिखाई देती हैं और फिर अंग्रेजी में कहती हैं, "यह मेरे लिए इतना सम्मानित और रोमांचक है कि क्या बताऊं। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वकील साब' की रिलीज के साथ मेरी फिल्म का टीजर जारी होना मेरे लिए बहुत खास है।"

बाद में उन्होंने पवन कल्याण और टीम को शुभकामनाएं दीं, और प्रशंसकों से कहा कि इंतजार करें, वकील साब आ रहे हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया ने अभिनेता अजय देवगन के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पवन कल्याण की 'वकील साब' 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली है।

इनपुट-आईएएनएस

इसे भी पढ़ें-

Yeh Rishta: कार्तिक की जिंदगी में आएगा तूफान, सीरत का पुराना प्यार बन शो में करण कुंद्रा ने ली जबरदस्त एंट्री

'हीरोपंती 2' का पहला शेड्यूल पूरा, टाइगर श्रॉफ ने शेयर की नई तस्वीरें

 दर्शन रावल, तुलसी कुमार का नया गाना 'इस कदर' हुआ रिलीज  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन