नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी रिलेशनशिप को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं लेकिन इन दिनों अपनी चोट की वजह से भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिन पहले 'ब्रह्मास्त्र' के सेट चोट लगने के बाद अब एक बार फिर से कलंक के सेट पर आलिया को चोट लगने की खबर आ रही है।
Related Stories
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ‘कलंक’ के सेट से नीचे गिर गई हैं जिससे उनके पैर में काफी चोट लगी है। बता दें कि इससे पहले भी आलिया रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं। तब यह शूट बुल्गारिया हो रहा था। उस समय आलिया को कन्धों में चोट लग गई थी।

जानकारी के अनुसार, आलिया इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर के साथ मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित एक शूटिंग स्टूडियो में शूट कर रहीं थी जब सीढ़ियों पर अचानक उनके पैर में मोच आ गई। इसके चलते उन्हें काफी दर्द भी सहना पड़ रहा है लेकिन बावजूद इसके वो समय से काम पर लौट आईं क्योंकि फिल्म की पूरी कास्ट सेट पर मौजूद थी जिसमें संजय दत्त भी शामिल हैं।
मुंबई मिरर के अनुसार आलिया फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ और ‘कलंक’ के लिए भी शूट कर रहीं हैं। इन सब के चलते उन्हें दोनों ही फिल्मों के काम को समय पर पूरा करना है। दोनों फिल्मों के लिए बहुत कम समय बचा हुआ ऐसे में आलिया चोटिल होने के बाद भी रेस्ट नहीं करना चाहती हैं।
आपको बता दें बॉलीवुड की नटखट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बहुत जल्द ही फिल्मों में नया मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से साल 2012 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस समय अलिया के पास ‘ब्रम्हास्त्र’ और ‘कलंक’ के साथ ही साथ जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।