1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बर्थ डे पर आलिया भट्ट ने अपने ड्राइवर और हेल्पर को दिया ये खास गिफ्ट

बर्थ डे पर आलिया भट्ट ने अपने ड्राइवर और हेल्पर को दिया ये खास गिफ्ट

 Published : Mar 19, 2019 08:36 am IST,  Updated : Mar 19, 2019 08:36 am IST

अपने बर्थ डे पर आलिया भट्ट ने अपने ड्राइवर और हेल्पर को फ्लैट खरीदकर दिया है। आलिचया ने उन्हें घर खरीदने के िलए 50 लाख रुपये दिए हैं।

Alia bhatt- India TV Hindi
Alia bhatt Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपना 26वां जन्मदिन मनाया है। आलिया ने अपना जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया। इसके साथ ही सभी ने उन्हें बर्थ विश दीं। आलिया को बर्थ डे पर कई गिफ्ट भी मिले हैं। मगर आलिया ने अपने बर्थ डे पर दो लोगों को एक खास गिफ्ट दिया है। जी हां उन्होंने अपने ड्राइवर और हेल्पर को एक गिफ्ट दिया है।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया ने अपने बर्थ डे पर अपने ड्राइवर और हेल्पर अनमोल को 50-50 लाख रुपये दिए हैं। आलिया ने उन्हें यह पैसे घर खरीदने के लिए दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील और अनमोल दोनों ने ही 1बीएचके जुहु गली और खान डांडा में बुक करा दिया है।

आलिया के करियर शुरूआत से ही अनमोल और सुनील उनके साथ हैं। यह दोनों उनकी इस जर्नी में अहम भूमिका रखते हैं। जिसकी वजह से आलिया ने उन्हें यह गिफ्ट देने का फैसला लिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस और अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। इसके बाद आलिया की रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' आने वाली है। फिल्म का लोगो लॉन्च किया जा चुका है। आलिया ब्रह्मास्त्र की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं।

आलिया की फिल्में इन दिनों बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'गली बॉय' लोगों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म में आलिया के किरदार को काफी सराहा जा रहा है। उनकी एक्टिंग सभी को बहुत पसंद आई है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

रणवीर सिंह के गाने 'आंख मारे' पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने थिरकाए कदम, देखें वीडियो

वरुण धवन और नोरा फतेही के 'दिलबर' गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन