1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन और नोरा फतेही के 'दिलबर' गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

वरुण धवन और नोरा फतेही के 'दिलबर' गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

 Published : Mar 19, 2019 07:07 am IST,  Updated : Mar 19, 2019 07:29 am IST

वरुण धवन और नोरा फतेही की एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों 'दिलबर' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Dance video of nora fatehi and varun dhawan- India TV Hindi
Dance video of nora fatehi and varun dhawan Image Source : INSTAGRAM

नोरा फतेही(Nora Fatehi) अपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लेती हैं। इस समय वह बॉलीवुड की बेस्ट डांसर्स में से एक हैं। बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'सत्यमेव जयते' में उनका आइटम सॉन्ग 'दिलबर' बहुत फेमस हुआ है। इस गाने में नोरा ने बेली डांस किया है। जिसने  इस गाने को अभी तक हिट लिस्ट में शामिल किया हुआ है। अब इसी गाने पर वरुण धवन(Varun dhawan) और रोना डांस करते नजर आ रहे हैं। उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है। 

इस वीडियो में शुरूआत में नोरा बेली डांस करती हैं जिसके बाद वरुण धवन उनके साथ डांस करने लगते हैं और सभी लोग उनको चियर करते हैं। 

आपको बता दें वरुण धवन और नोरा फतेही 'स्ट्रीट डांसर' फिल्म में साथ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और प्रभु देव अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों लंदन में चल रही है। यह फिल्म 8 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' अगले महीने रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म मे वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है। अब लोगों को इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

NOTEBOOK Song Out: सलमान खान का गाया गाना 'मैं तारे...' हुआ रिलीज

आलिया भट्ट के 'घर मोरे परदेसिया' गाने से कटरीना कैफ भी हुईं इम्प्रेस, इंस्टाग्राम पर किया ये कमेंट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन