1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर आलिया को लगी चोट, सब कुछ छोड़ डॉक्टर के पास लेकर गए रणबीर कपूर

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर आलिया को लगी चोट, सब कुछ छोड़ डॉक्टर के पास लेकर गए रणबीर कपूर

 Published : Nov 21, 2018 12:34 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 12:40 pm IST

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट को चोट लग गई। जिसके बाद रणबीर कपूर उन्हें क्लिनिक लेकर गए।

Alia Bhatt and ranbir kapoor- India TV Hindi
Alia Bhatt and ranbir kapoor Image Source : INSTAGRAM/MANAV.MANGLANI

मुंबई: इन दिनो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी चर्चा में हैं। दोनों की कोई ना कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वैसे दोनों इस समय फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। अब हाल ही दोनों को एक क्लिनिक के बाहर देखा गया। दरअसल आलिया भट्ट को 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान चोट लग गई। जिसके बाद रणबीर उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास लेकर गए।

बताया जा रहा है कि इस समय फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग मुंबई के डोंगरी में चल रही है। जहां पर किसी सीन के शूट के दौरान आलिया को चोट लग  गई। जिसके बाद रणबीर उन्हें सीधा डॉक्टर के पास लेकर चले गए।

दोनों के डॉक्टर के पास जाने की कुछ फोटो क्लिक की गई जिसके बाद से यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें आए दिन आती रहती हैं। पर दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पहले 2019 अगस्त में रिलीज होने वाली थी मगर अब इसकी रिलीजिंग डेट आगे बढ़ाकर दिसंबर कर दी गई है। दिसंबर में फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला भाग ही रिलीज होगा। इस बात की जानकारी करण जौहर ने ट्वीट करके दी थी।

कुछ समय पहले सोनम कपूर और आनंद आहुजा के रिसेप्शन में भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ नजर आए थे। जिसके बाद से ही यह खबरें सोशल मीडिया पर आने लगी थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

दीपिका-रणवीर की शादी के बाद आलिया भट्ट से भी उनकी शादी को लेकर सवाल किए गए थे। जिसका जबाव देते हुए आलिया ने कहा कि 'अगर लोग मेरी शादी का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें अभी इंतजार करना पड़ेगा। '

Also Read:

Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Deepika Padukone Ranveer Singh Reception Live: दुल्हन की तरह सजा दीपिका पादुकोण का घर, आज है रिसेप्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन