1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस तस्वीर में रणबीर से दुखी नजर आई थीं आलिया, अब दोनों ने 5 स्टार होटल में गुज़ारा वक्त

इस तस्वीर में रणबीर से दुखी नजर आई थीं आलिया, अब दोनों ने 5 स्टार होटल में गुज़ारा वक्त

 Published : Nov 20, 2018 03:45 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 03:46 pm IST

रणबीर और आलिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, दोनों ने हाल ही में एक फाइव स्टार होटल में वक्त गुजारा।

Ranbir alia- India TV Hindi
Ranbir alia

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की हाल ही में एक तस्वीर वायरल हुई थी, तस्वीर में आलिया भट्ट उदास नजर आ रही थीं वहीं रणबीर कपूर अपने फोन में बिजी थे। यह तस्वीर 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से ली गई थी। ऐसा लग रहा था कि आलिया और रणबीर में किसी बात को लेकर लड़ाई हुई है। लेकिन अब लगता है दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। आलिया और रणबीर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो 5 स्टार होटल से निकल रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने होटल में साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताया।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशन की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। आलिया भट्ट ने कॉफी विद करण में यह बात एक्सेप्ट भी कर ली कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिलहाल अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह पहली बार है जब दोनों एक साथ किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए और एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। सोनम कपूर की शादी में ये जोड़ा साथ में हाथों में हाथ डाले पहुंचा था।

बात करें फिल्म ब्रह्मास्त्र की तो इसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Also Read:

क्या आप जानते हैं सारा अली खान अपनी सौतेली मां को क्या कहकर बुलाती हैं?

दूसरी शादी करने से पहले सैफ ने एक्स वाइफ अमृता को लिखा था लेटर, करीना ने पढ़कर किया था अप्रूव

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन