1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये क्या! करीना कपूर के भाई रणबीर से शादी करना चाहती हैं सैफ की बेटी सारा, पापा के सामने कही ये बात

ये क्या! करीना कपूर के भाई रणबीर से शादी करना चाहती हैं सैफ की बेटी सारा, पापा के सामने कही ये बात

 Published : Nov 12, 2018 07:18 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 07:23 pm IST

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। कॉफी विद करन के प्रोमो में करन के सवाल पूछने पर सारा ने जवाब दिया कि वह रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं।

Sara ali khan and saif ali khan- India TV Hindi
Sara ali khan and saif ali khan

मुंबई: सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। इस साल उनकी एक नहीं बल्कि दो फिल्में आने वाली हैं। बॉलीवुड में अपने डेब्यू के साथ सारा ने करन के चैट शो कॉफी विद करन में भी अपना डेब्यू कर लिया है। 'कॉफी विद करन' का यह शो अगले हफ्ते रविवार को टेलिकास्ट होगा। एपिसोड से पहले शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है जिससे पता चलता है कि इस एपिसोड से आपको काफी दिलचस्प बातें जानने को मिलेंगी। प्रोमो में करन के सवाल पूछने पर सारा ने जवाब दिया कि वह रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं और कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। इसी वीडियो में सारा के साथ सैफ भी नजर आ रहे हैं।

करण जौहर सैफ से पूछते हैं कि वह अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड से कौन से तीन सवाल पूछना चाहेंगे। जिसके जबाव में सैफ ने कहा कि वह लड़के से पहले पॉलिटिकल व्यू पूछेंगे। उसके बाद ड्रग्स से जुड़े सवाल। जिसके बाद करन ने तीसरे सवाल को लेकर कहा कि वह होते तो तीसरा सवाल पैसों को लेकर पूछते। जिसके बाद सैफ ने कहा कि मेरा तीसरा सवाल भी पैसों को लेकर होगा।

सारा की यह क्लिप के रिलीज हो जाने के बाद सुर्खियों में आ चुका है। क्योंकि रणबीर कपूर उनकी सौतेली मां करीना कपूर के भाई हैं।

सारा के जवाब के बाद सैफ और करन दोनों ही हैरान रह जाते हैं। यह पूरी बात तो शो को देखने के बाद ही पता चलेगी कि सारा ने ऐसा क्यों कहा।

सारा की डेब्यू फिल्म केदारनाथ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। टीजर और ट्रेलर से सारा के लुक को काफी पसंद किया गया है। मगर फिल्म को कुछ विवादों का भी सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ के बाद सारा की फिल्म सिंबा रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन