1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी बहन शाहीन भट्ट को मिस कर रही हैं आलिया भट्ट, पुराना वीडियो शेयर कर लिखी खास बात

अपनी बहन शाहीन भट्ट को मिस कर रही हैं आलिया भट्ट, पुराना वीडियो शेयर कर लिखी खास बात

 Written By: IANS
 Published : Nov 11, 2020 06:49 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 06:49 am IST

सोशल मीडिया पर आलिया हमेशा अपने बहन के साथ करीबी बॉन्ड को शेयर करती रहती हैं।

alia bhatt - India TV Hindi
आलिया भट्ट ने शेयर किया बहन का वीडियो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बहन शाहीन भट्ट को याद कर रही हैं, उन्होंने बहन संग बिताए पलों को याद किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पुरानी वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह अपनी बहन के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।

उन्होंने स्टोरी को कैप्शन देते हुए लिखा, "मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं। ये काफी पीड़ादायक है।" सोशल मीडिया पर आलिया हमेशा अपने बहन के साथ करीबी बॉन्ड को शेयर करती रहती हैं।

आलिया भट्ट लेटेस्ट फोटोशूट में नजर आईं बेहद खूबसूरत, सोशल मीडिया में यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नज़र आएंगी। कोरोना वायरस लॉकडाउन से पहले इस मूवी की शूटिंग मनाली में हो रही थी।

इसके अलावा आलिया 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दिखाई देंगी। वो पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही हैं। इसके साथ ही एसएस राजामौली की मूवी RRR में भी दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन