1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आलिया भट्ट लेटेस्ट फोटोशूट में नजर आईं बेहद खूबसूरत, सोशल मीडिया में यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

आलिया भट्ट लेटेस्ट फोटोशूट में नजर आईं बेहद खूबसूरत, सोशल मीडिया में यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 31, 2020 07:04 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 07:04 pm IST

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की। उनके लुक की फैंस काफी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

आलिया भट्ट लेटेस्ट फोटोशूट में नजर आईं बेहद खूबसूरत, सोशल मीडिया में यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल- India TV Hindi
आलिया भट्ट लेटेस्ट फोटोशूट में नजर आईं बेहद खूबसूरत, सोशल मीडिया में यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल Image Source : INSTAGRAM/ALIAABHATT

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने नए लुक के कारण एक बार भी सुर्खियों में छा गई है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की। उनके लुक की फैंस काफी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।   

आलिया भट्ट के लुक की बात करे तो वह ब्लैक-व्हाइटर कलर की चेकरबोर्ड प्रिंट बोल्ड कट ड्रेस पहने हुए नजर आईं। जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन के साथ वी कट देते हुए साइट का पोर्शन काफी लंबा है।  यह ड्रेस लेबनानी फैशन डिजाइनर Georges Hobeika ने डिजाइन की है। इस बॉडीकॉन मिनी ड्रेस में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

मलाइका अरोड़ा सीक्वेंस साड़ी में नजर आईं स्टनिंग, देखें शानदार तस्वीरें

आलिया ने इस लुक के साथ न्यूड टोन मेकअप के साथ स्लिक एंड मेसी पोनीटेल के साथ न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

इन तस्वीरों को पोस्ट  करते के साथ कैप्शन में लिखा, "सिंड्रेला को कभी भी एक शहजादे की नहीं बल्कि एक नई ड्रेस और एक नाइट आउट की चाहत थी।"

आलिया फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम कर रही हैं। इसके बाद वह एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग शुरू करेंगी।

इनपुट आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल