1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली पर गंगूबाई के परिवार वालों ने किया केस- रिपोर्ट

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली पर गंगूबाई के परिवार वालों ने किया केस- रिपोर्ट

 Published : Dec 23, 2020 09:55 pm IST,  Updated : Dec 23, 2020 09:58 pm IST

रिपोर्ट के मुताबिक गंगूबाई के परिवार वालों ने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट पर बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में केस दायर किया है।

Alia Bhatt and Sanjay Leela Bhansali- India TV Hindi
Alia Bhatt and Sanjay Leela Bhansali Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर एक विवाद सामने आया है। खबरों की मानें को गंगूबाई के परिवार वालों ने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट पर बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में केस दायर किया है। इन्होंने गंगूबाई की कहानी को लेकर आपत्ति जताई है। 

'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म पर केस को लेकर बॉलीवुड लाइफ ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक हुसैन जैदी नाम के व्यक्ति ने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट के खिलाफ 22 दिसंबर को मुकदमा दर्ज करवाया है। अब इस मामले पर अगले साल 7 जनवरी 2021 तक इन सितारों को जवाब देने का वक्त दिया गया है। 

'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग जारी है। ऐसे में इस विवाद से मेकर्स के लिए परेशानी जरूर खड़ी हो सकती है। इस फिल्म से आलिया भट्ट के लुक की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसे फैंस ने खूब सराहा। 

लॉकडाउन होते ही इस फिल्म की शूटिंग रुक गई थी लेकिन कुछ वक्त बाद फिर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। इस 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म को संजय लीला भंसाली  कर रहे हैं। इसके साथ ही जयंतीलाल के साथ मिलकर संजय इस फिल्म को प्रोड्सूस भी कर रहे हैं। 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन