1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने अपनी दोस्त आकांक्षा कपूर के साथ फोटो शेयर कर दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

आलिया भट्ट ने अपनी दोस्त आकांक्षा कपूर के साथ फोटो शेयर कर दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

 Published : Dec 24, 2019 07:00 am IST,  Updated : Dec 24, 2019 10:32 am IST

सभी सितारे क्रिसमस प्लान्स बना रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी खास दोस्त आकांक्षा कपूर के साथ फोटो शेयर कर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं।

alia bhatt- India TV Hindi
आलिया भट्ट ने शेयर की तस्वीर।

बॉलीवुड के सितारे क्रिसमस और न्यू ईयर हर बाद कुछ खास अंदाज में मनाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपना क्रिसमस खास दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के साथ मनाने वाली हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर दोस्त आकांक्षा के साथ क्रिसमस की शूभकामनाएं देते हुए फोटो शेयर की है।

आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खास दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों नाइट सूट पहनकर क्रिसमस ट्री के आगे बैठी हुई हैं। फोटो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- हैप्पी क्रिसमस ईव।

Alia bhatt instagram story
आलिया भट्ट इंस्टाग्राम स्टोरी।

आलिया भट्ट और आकांक्षा साथ में सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया इन दिनों रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र के अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म और करण जौहर की 'तख्त' में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन