1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट मां सोनी राजदान और बहन शाहीन के साथ ऊटी में मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की तस्वीर

आलिया भट्ट मां सोनी राजदान और बहन शाहीन के साथ ऊटी में मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की तस्वीर

 Published : Jul 24, 2019 10:45 am IST,  Updated : Jul 24, 2019 10:45 am IST

आलिया भट्ट इन दिनों ऊटी में अपनी बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

Alia bhatt with soni razdan and shaheen bhatt- India TV Hindi
Alia bhatt with soni razdan and shaheen bhatt Image Source : INSTAGRAM

आलिया भट्ट(Alia bhatt) इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई हैं। उनके पास कई फिल्मों के ऑफर हैं जिसकी वजह से वह आजकल बिजी रहती हैं। इन दिनों वह महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 की शूटिंग में बिजी हैं। काम से थोड़ी सी फ्री होकर आलिया भट्ट अपनी मां  सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ छुट्टियां मनाने के लिए ऊटी गई हुई हैं।

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर मां और बहन के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में सोनीं राजदान दोनों बेटियों के साथ खड़ी हैं। वहीं आलिया और शाहीन ने रेड कलर का शॉल लिया हुआ है।

कुछ समय पहले आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। आपको बता दें सड़क 2 को महेश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में आलिया के साथ संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा बेदी नजर आने वाली हैं।

आलिया भट्ट ने एक कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर कर मुंबई के जुहू स्थित पॉश इलाके के अपने नए फ्लैट में जाने की जानकारी दी। अभिनेत्री ने इस फ्लैट को 2017 में खरीदा था और अब वह यहां अपनी बहन शाहीन के साथ इसमें रहने आ गई हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों सड़क 2 की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में सलमान खान के साथ नजर आएंगी।

Also Read:

असम पुलिस ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया Chandrayaan 2 लॉन्च, शेयर किया प्रभास के 'बाहुबली' का ये फेमस पोस्टर

शिल्पा शेट्टी क्रूज पर मस्ती करती आईं नजर, खुद कहा आखिरी तक जरुर देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन