1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कठुआ गैंगरेप केस पर भड़कीं आलिया भट्ट, जानिए क्यों नहीं ले रही इससे जुड़ी कोई नई जानकारी

कठुआ गैंगरेप केस पर भड़कीं आलिया भट्ट, जानिए क्यों नहीं ले रही इससे जुड़ी कोई नई जानकारी

 Published : Apr 18, 2018 10:16 pm IST,  Updated : Apr 18, 2018 10:16 pm IST

कठुआ मामले को लेकर देशभर में हंगामा मचा हुआ है। वहीं फिल्मी सितारों ने भी इस मामले की निंदा करते हुए न्याय की मांग की है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की वीभत्स घटना से वह बहुत गुस्सा और दुखी हैं।

Alia Bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt

मुंबई: हाल ही में हुए कठुआ मामले को लेकर देशभर में हंगामा मचा हुआ है। वहीं फिल्मी सितारों ने भी इस मामले की निंदा करते हुए न्याय की मांग की है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की वीभत्स घटना से वह बहुत गुस्सा और दुखी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि उसे न्याय मिलेगा। गौरतलब है कि आलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राजी' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

आलिया के जहन में अपनी इस फिल्म की कश्मीर में शूटिंग की खास यादें हैं। अभिनेत्री 'राजी' के एक गाने के लॉन्च के लिए यहां मौजूद थीं। दुष्कर्म-हत्या की घटना पर आलिया ने कहा, "यह बहुत ही अशोभनीय, शर्मनाक और भयानक घटना है। एक लड़की, एक महिला और एक व्यक्ति के तौर पर और देश के एक नागरिक के रूप में मुझे बहुत बुरा लगा और दुख हुआ कि इस तरह की घटना हुई है।"

aउन्होंने कहा, "मैं कई दिनों से इस मामले के बारे में पढ़ रही हूं लेकिन मैंने पिछले 2 दिनों से इसकी कोई नई जानकारी नहीं ली क्योंकि अगर मैं इसे और पढ़ूंगी तो यह मुझे और ज्यादा दुखी, नाराज और गुस्सा दिलाएगी। मैं दिल से आशा करती हूं कि न्याय होना चाहिए। हमें वास्तव में बाहर निकलना चाहिए और इसकी निंदा करनी चाहिए ताकि ऐसा बार बार न हो।" बता दें कि 'राजी' 11 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन