1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हरभजन मान हुए जिम्मी शेरगिल के फैन, सोशल मीडिया जताया सम्मान

हरभजन मान हुए जिम्मी शेरगिल के फैन, सोशल मीडिया जताया सम्मान

 Published : Apr 18, 2018 06:03 pm IST,  Updated : Apr 18, 2018 08:33 pm IST

जिम्मी शेरगिल ने हिन्दी फिल्मों में अपनी एक जगह बनाने के बावजूद वह पंजाबी सिनेमा की ओर भी काफी सक्रीय बने हुए हैं। उनके चाहने वालों उन्हें जितना बॉलीवुड में देखना पसंद करते हैं, उतनी ही उनकी पंजाबी फिल्मों को भी सराहा जाता है। अब इस पर पंजाब के जाने माने सिंगर हरभजन मान ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।

jimmy Harbhajan- India TV Hindi
jimmy Harbhajan  

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जिम्मी शेरगिल ने हिन्दी फिल्मों में अपनी एक जगह बनाने के बावजूद वह पंजाबी सिनेमा की ओर भी काफी सक्रीय बने हुए हैं। उनके चाहने वालों उन्हें जितना बॉलीवुड में देखना पसंद करते हैं, उतनी ही उनकी पंजाबी फिल्मों को भी सराहा जाता है। अब इस पर पंजाब के जाने माने सिंगर हरभजन मान ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। हरभजन ने बॉलीवुड में पहचान बनाने के बावजूद गुणवत्तापूर्ण पंजाबी फिल्में करने के लिए जिमी शेरगिल के प्रति सम्मान जाहिर किया है।

हरभजन ने जिम्मी शेरगिल को ट्वीट किया, "आप बॉलीवुड में सम्मान के साथ सिर ऊंचा किए खड़े हैं और अभी भी गुणवत्तापूर्ण पंजाबी फिल्में करने और बनाने के बारे में सोचते हैं। आपके लिए सम्मान है। जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने की आशा करता हूं।" जिम्मी ने इस तारीफ के लिए गायक का शुक्रिया अदा किया और कहा, "आपका बहुत धन्यवाद भाजी। कभी भी भाजी।"

जिमी ने वर्ष 1996 में आई फिल्म 'माचिस' से अपने अभिनय करियर का आगाज किया था और बाद में उन्होंने 'मोहब्बतें', 'हासिल', 'अ वेडनसडे', 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर', 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्‍स' , 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु : रिटर्न्‍स' जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने पंजाबी फिल्मों जैसे 'मन्नत', 'धरती' और 'मेल करादे रब्बा' में भी काम किया है। मान ने अपनी हालिया पंजाबी फिल्म 'दाना पानी' में जिमी के साथ काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन