आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ ग्वालियर में 'कलंक' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म को अभिषेक वर्मन डायरेक्ट कर रहे हैं और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन इसे प्रोड्यूस कर रही है। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शूटिंग लोकेशन से वरुण संग अपनी तस्वीर शेयर की है।
Related Stories
'कलंक में सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर भी हैं। फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी।

आलिया के पास 'कलंक' के अलावा 'गली बॉय', 'ब्रम्हास्त्र', 'तख्त' और 'सड़क 2' भी है। 'गली बॉय' को ज़ोया अख़्तर ने डायरेक्ट किया है और इसमें आलिया के साथ रणवीर सिंह हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में रणवीर स्ट्रीट रैपर बने हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।
'ब्रम्हास्त्र' को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन भी हैं। इसके अलावा 'तख्त' में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, करीना कपूर खान हैं।
(IANS इनपुट के साथ)
Also Read:
URI: The Surgical Strike Movie Review (2019): 'उरी' जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए