Latest Instagram Pictures of Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बहुत कम उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से जब उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, तब वह महज 19 साल की थीं। अपने 6 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने बहुत ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है।
Related Stories
उन्होंने हाइवे, 2 स्टेट्स, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, शानदार, कपूर एंड सन्स, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, राज़ी जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्मों में रणवीर सिंह के साथ गली बॉय, वरुण धवन के साथ कलंक, रणबीर कपूर के साथ ब्रम्हास्त्र, सड़क 2, तख्त है।
आलिया की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका नाम अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़ चुका है। फिलहाल वह रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं।
आलिया सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वह अपनी कई तस्वीरें शेयर करती हैं। आप भी देखिए, उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें...