1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए 'राइजिंग स्टार 2' के सेमी फिनाले में कौन होगा खास मेहमान

जानिए 'राइजिंग स्टार 2' के सेमी फिनाले में कौन होगा खास मेहमान

 Published : Apr 12, 2018 02:54 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 02:54 pm IST

'राइजिंग स्टार 2' गायन रियलिटी शो को जीतने के लिए सेमी फिनाले एपिसोड में प्रतियोगी ज्य़ादा मेहनत करते हुए दिखाई देंगे। लाइव वोटिंग द्वारा प्रतियोगियों का भविष्य दर्शकों के हाथ में होगा और वे अपने पसंदीदा प्रतियोगी को चुनेंगे।

राइजिंग स्टार- India TV Hindi
राइजिंग स्टार

मुंबई: कलर्स चैनल के लाइव सिंगिंग रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार 2' के सेमीफाइनल में आलिया भट्ट नजर आएंगी। वह यहां अपनी फिल्म 'राजी' का प्रमोशन करती दिखाई देंगी।

कलर्स के 'राइजिंग स्टार 2' गायन रियलिटी शो को जीतने के लिए सेमी फिनाले एपिसोड में प्रतियोगी ज्य़ादा मेहनत करते हुए दिखाई देंगे। लाइव वोटिंग द्वारा प्रतियोगियों का भविष्य दर्शकों के हाथ में होगा और वे अपने पसंदीदा प्रतियोगी को चुनेंगे।

शो पर आने के बारे में आलिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "'राइजिंग स्टार 2' पर आने के लिए मैं उत्सुक हूं। इसका लाइव स्वरूप अनोखा है और रोमांचक भी। मेरी आगामी फिल्म 'राजी' के प्रमोशन के लिए मुझे इस मंच पर आने का मौका मिला, इससे मुझे खुशी हुई है, जो प्रतिभाशाली प्रतियोगियों के लिए अद्भुत मंच है। मैं उन सबको फिनाले के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन