1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महिला दिवस पर आलिया ने लॉन्च किया ट्विटर का नया इमोटिकॉन

महिला दिवस पर आलिया ने लॉन्च किया ट्विटर का नया इमोटिकॉन

 Published : Mar 08, 2017 12:06 pm IST,  Updated : Mar 08, 2017 12:12 pm IST

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ट्विटर पर नया इमोटिकॉन लॉन्च किया।

alia bhatt woman's day- India TV Hindi
alia bhatt woman's day

नई दिल्ली: महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ट्विटर पर नया इमोटिकॉन लॉन्च किया। फीमेल सिंबल का इमोटिकॉन लॉन्च करने के साथ आलिया ने महिलाओं के लिए एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा।

आलिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘’ महिला दिवस का इमोटिकॉन लॉन्च कर रही हूं, और एक खूबसूरत लाइन के साथ संक्षेप में कहना चाहती हूं कि उसे सोने दो क्योंकि जब वो जागेगी, वो पहाड़ों पर जाएगी। शुभ रात्रि!

अभिनेत्री आलिया भट्ट आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी आलिया और वरुण धवन की ये इस शुक्रवार 10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन