नई दिल्ली: आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान अभिनीत फिल्म कपूर एण्ड संस का नया गाना 'बोलना' रिलीज कर दिया गया है। आलिया गाने के रिलीज होने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर दी थी, जिसमें वह इसी गानें के कुछ बोल गुनगुनाती हुई नजर आ रही थीं। इस गानें में फवाद-आलिया और सिद्धार्थ-आलिया के बीच की शानदार कैमेस्ट्री को दिखाया गया है। इस रोमांटिक को अरिजीत सिंह और असीस ने गाया है।
इसे भी पढ़े:- आलिया की फिल्म का गाना 'बोलना' आज होगा रिलीज, 'इश्क वाला लव' से हो रही तुलना
कपूर एण्ड संस के गाने 'लड़की ब्यूटीफुल' के बाद ये दूसरा गाना रिलीज किया गया है। इसका पहला गना यूट्यूब पर 6 मिलियन का आंकड़ा भी पार कर चुका है। इस गाने को आलिया और सिद्धार्थ पर फिल्माया गया है जो एक पार्टी में खूब मस्ती में ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
शकुन बत्रा के निर्देशन में और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ये एक पंजाबी फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें आलिया, सिद्धार्थ, फवाद के अलावा ऋषि कपूर, रतना पाठक और रजत कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
आलिया और सिद्धार्थ जो इन दिनों रियल लाइफ में भी अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं इस फिल्म में दूसरी बार साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले ये दोनों करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में भी साथ अभिनय करते हुए नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में आलिया और फवाद के बीच भी बेहद शानदार कैमेस्ट्री नजर आ रही है।
अगली स्लाइड में देखिए 'बोलना' वीडियो:-