1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट, सिद्धार्थ की 'कपूर एंड सन्स' की शूटिंग शुरू

आलिया भट्ट, सिद्धार्थ की 'कपूर एंड सन्स' की शूटिंग शुरू

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2015 04:45 pm IST,  Updated : May 10, 2015 04:45 pm IST

मुंबई: शकुन बत्रा की आने वाली आधुनिक पारिवारिक फिल्म 'कपूर एंड सन्स' की शूटिंग रविवार से शुरू हो गई। इसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान एवं दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर हैं।

आलिया भट्ट और...- India TV Hindi
आलिया भट्ट और सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म कपूर एंड सन्स

मुंबई: शकुन बत्रा की आने वाली आधुनिक पारिवारिक फिल्म 'कपूर एंड सन्स' की शूटिंग रविवार से शुरू हो गई। इसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान एवं दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर हैं।

'कपूर एंड सन्स' करण जौहर अपनी फिल्म निर्माण व वितरण कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बना रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "शकुन बत्रा की 'कपूर एंड सन्स' की शूटिंग आज से शुरू। फिल्म के कलाकारों व कर्मियों की किस्मत उनका साथ दे।"

शकुन के निर्देशन की पहली फिल्म 'एक मैं और एक तू' भी करण ने ही बनाई थी। वहीं, आलिया और सिद्धार्थ की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' भी उन्होंने ही बनाई व निर्देशित की थी।

सिद्धार्थ ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू होने का उत्साह ट्विटर पर जाहिर किया, "कपूर एंड सन्स' का पहला दिन। हमारे अच्छे भाग्य की कामना करें।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन