मुंबई: अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, मधुर भंडारकर और अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए सबके लिए शांति, समृद्धि और खुशियों से भरा साल रहने की कामना की है। फसलों का यह त्योहार उत्तर भारत में हर साल 13 जनवरी को उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। फिल्मी हस्तियों ने लोहड़ी की शुभकामनाएं इस अंदाज में दी हैं-
Related Stories
अमिताभ बच्चन : लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू की सबको शुभकामनाएं। उत्सव, नृत्य, हंसी और शांति का समय।
अनुपम खेर : लोहड़ी का त्योहार आप सबके लिए सौभाग्य, समृद्धि, शांति और खुशियां लाए। लोहड़ी की बधाई।
हेमा मालिनी : त्योहारों का मौसम आ रहा है। पोंगल, लोहड़ी और मकर संक्रांति सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण त्योहारों में से हैं। आप सबको त्योहारों की शुभकामनाएं और ईश्वर आप सब पर कृपा करें। दक्षिण में यह फसल का त्योहार भी है। हम फसलों अच्छे उत्पादन की आशा भी करते हैं।
अक्षय कुमार : सबको लोहड़ी की शुभकामनाएं। यह त्योहार सबके लिए समृद्धि, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।
मधुर भंडारकर : फसल का यह त्योहार आपके और आपके परिवार के जीवन में खुशी, शांति, समृद्धि लेकर आए। लोहड़ी-2018 की बधाई।
फरहान अख्तर : सबके लिए खुशी और समृद्धि की कामना। लोहड़ी की बधाई।
एशा देओल : लोहड़ी की बधाई।
दिलजीत दोसांझ : लोहड़ी की शुभकामनाएं।
अरमान मलिक : आप सबको लोहड़ी की बधाई।