1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विनोद खन्ना के खास दोस्त थे अमिताभ बच्चन, देखिए तस्वीरें

विनोद खन्ना के खास दोस्त थे अमिताभ बच्चन, देखिए तस्वीरें

 Published : Apr 08, 2017 01:31 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 01:12 pm IST

60-70 के दशक के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1- India TV Hindi
1

मुंबई: 60-70 के दशक के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 70 साल के विनोद खन्ना ने मुंबई के हरकिशन अस्पताल में आज आखिरी सांस ली।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना में अच्छी दोस्ती थी। यही वजह है कि जब विनोद खन्ना बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती थे, उस वक्त अमिताभ ने एक बेहद ही भावुक कर देने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा था। अमिताभ ने अपना दुख प्रकट करते हुए लिखा था, ''अपने दोस्तों को इस हाल में देखकर तकलीफ भी होती है और खुद की क्षणभंगुरता का एहसास भी होता है।''

अमिताभ और विनोद खन्ना ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें मुकद्दर का सिकंदर, हेरा फेरी, अमर अकबर एंथोनी, शेरा और रेश्मा जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।

स्लाइड में देखिए विनोद खन्ना और अमिताभ की दोस्ती की मिसाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन