1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन ने शुरू की #Mayday की शूटिंग, अमिताभ बच्चन के साथ ये अभिनेत्रियां आएंगी नज़र

अजय देवगन ने शुरू की #Mayday की शूटिंग, अमिताभ बच्चन के साथ ये अभिनेत्रियां आएंगी नज़र

 Published : Dec 11, 2020 12:44 pm IST,  Updated : Dec 11, 2020 01:17 pm IST

अजय देवगन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इसकी शूटिंग शुरू हो गई है।

amitabh bachchan ajay devgn film Mayday shoot begins - India TV Hindi
अजय देवगन ने शुरू की 'मेडे' की शूटिंग Image Source : TWITTER: @TARAN_ADARSH

अजय देवगन की फिल्म 'मेडे' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और फैंस, फैमिली और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। इस मूवी के निर्माता और निर्देशक अजय देवगन ही हैं। इसमें अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस अंगिरा धार और रकुलप्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। 

अजय देवगन ने ट्विटर पर क्लैप बोर्ड शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। इसकी शूटिंग हैदराबाद में हो रही है।

अभिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ ‘मेडे’ में अंगिरा धार की हुई एंट्री

अंगिरा धार की हुई एंट्री

फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के अलावा फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फुट’ की एक्ट्रेस अंगिरा धार भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने एक बयान में कहा, ‘‘अमिताभ सर और अजय सर जैसे फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। अजय देवगन के निर्देशन में काम करने को भी उत्सुक हूं।’’ 

रकुलप्रीत सिंह भी आएंगी नज़र

फिल्म में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी।  अभिनेत्री फिल्म में पायलट की भूमिका निभाएंगी। यह अजय देवगन के साथ उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'दे दे प्यार दे' में उनके साथ काम किया था।

अमिताभ बच्‍चन-अजय देवगन की फ‍िल्‍म 'मेडे' में नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह

रकुल ने कहा, "मैंने पहले भी अजय सर के साथ काम किया है और मैं उनके साथ दोबारा काम करने को लेकर काफी रोमांचित हूं। वह न सिर्फ मेरे सह-कलाकार हैं, बल्कि निर्देशक भी हैं। जब मैंने कलाकार बनने का निर्णय लिया था तो मेरा सपना था कि मैं मिस्टर बच्चन के साथ काम करूं। मैं बहुत खुश हूं कि उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मेरा सपना पूरा हो गया।"

7 साल बाद अजय और अमिताभ स्क्रीन पर आएंगे नज़र 

अजय देवगन बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को निर्देशित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, फिल्म 'मेडे' में दोनों अभिनेताओं को कैमरे के सामने एक बार फिर से देखा जाएगा।  बिग बी और अजय ने 'मेजर साहब', 'खाकी', 'सत्याग्रह', और 'हिंदुस्तान की कसम' में साथ काम किया है। दोनों सितारों को सात साल बाद एक बार फिर साथ देखा जाएगा, 2013 में रिलीज फिल्म 'सत्याग्रह' में दोनों ने आखिरी बार साथ काम किया था। 

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन