1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बीमारी से उबरकर शूटिंग पर लौटे अमिताभ, ट्विटर पर लिखा- अपनों का पता चल गया

बीमारी से उबरकर शूटिंग पर लौटे अमिताभ, ट्विटर पर लिखा- अपनों का पता चल गया

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 14, 2018 09:08 am IST,  Updated : Mar 14, 2018 09:08 am IST

अमिताभ बच्चन इन दिनों राजस्थान के जोधपुर में 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली: जोधपुर में शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी...जैसे ही ये खबर सामने आई बॉलीवुड से लेकर पूरा हिंदुस्तान सब परेशान हो गए। सब चाहते थे उनके पसंदीदा अभिनेता जल्द से जल्द ठीक होकर काम पर लौट आए। अब आप यह सुनकर चैन की सांस ले सकते हैं कि अभिनेता बिल्कुल ठीक हैं और शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। अमिताभ ने खुद अपनी तबीयत की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। अमिताभ ने ट्वीट करके बताया कि वो अब स्वस्थ हैं।

 ट्विटर पर अमिताभ ने लिखा- कुछ कष्ट बढ़ा

चिकिस्तक को चिकिस्ता के लिए बुलाना पड़ा ;

इलाज प्रबल ,

स्वस्थ हुए नवल ,

चलो इसी बहाने , अपनों का पता तो चला

अमिताभ बच्चन इन दिनों राजस्थान के जोधपुर में 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अमिताभ की तबीयत खराब हो गयी थी। उनकी पत्नी जया बच्चन ने बताया कि हैवी कॉस्ट्यूम पहनने की वजह से अमिताभ की तबीयत खराब हुई थी। लेकिन अब वो ठीक हैं।

अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से अमिताभ को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई से डॉक्टरों की टीम जोधपुर पहुंची थी, उन्होंने अमिताभ का चेकअप किया। डॉक्टरों की टीम वापस मुंबई पहुंच चुकी है। अमिताभ का स्वास्थ्य अब ठीक है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन