1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, जोधपुर पहुंची डॉक्टरों की टीम

शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, जोधपुर पहुंची डॉक्टरों की टीम

 Published : Mar 13, 2018 11:43 am IST,  Updated : Mar 13, 2018 12:00 pm IST

अमिताभ जोधपुर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे थे।

फाइल फोटो- India TV Hindi
फाइल फोटो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। अमिताभ राजस्थान के जोधपुर में अपनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग कर रहे थे। अमिताभ ने भारी भरकम कॉस्ट्यूम में सुबह 5 बजे तक शूटिंग की थी, इस वजह से भी उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों की टीम जोधपुर पहुंच चुकी है। स्पेशल प्लेन से अमिताभ मुंबई वापस लौट सकते हैं।

​अमिताभ ने ब्लॉग में भी अपनी बीमारी का जिक्र किया था। सुबह-सुबह अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा था तबीयत ठीक नहीं लग रही है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा था- सुबह के 5 बज रहे हैं। लोग जीने के लिए काम करते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं। अमिताभ ने यह भी लिखा था कि मुंबई से जोधपुर डॉक्टरों की टीम पहुंचने वाली है। उनसे मिलकर वह सलाह लेंगे।

कहा जा रहा है कि सुबह शूटिंग करते वक्त अमिताभ के पेट में बहुत तेज दर्द होने लगा। जिसके बाद उन्हें बीच में ही शूटिंग रोकनी पड़ी। जोधपुर में अमिताभ बच्चन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में अमिताभ के साथ अभिनेता आमिर खान, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे सितारे भी हैं। 

सुबह 5 बजे अमिताभ ने ट्विटर पर एक पोस्ट भी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा है बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता है।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के अलावा अमिताभ 102 नॉट आउट की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में वह 102 साल के बूढ़े का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में ऋषि कपूर उनके बेटे की भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन