1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. B'dy Special: अमिताभ बच्चन की पहली सैलरी थी 300 रूपये, ऑल इंडिया रेडियो ने काम देने से किया था मना

B'dy Special: अमिताभ बच्चन की पहली सैलरी थी 300 रूपये, ऑल इंडिया रेडियो ने काम देने से किया था मना

 Published : Oct 11, 2018 12:26 pm IST,  Updated : Oct 11, 2018 05:04 pm IST

अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को हुआ था। वह 76 साल के हो गए हैं। जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स..

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को हुआ था। वह 76 साल के हो गए हैं। अमिताभ की आने वाली फिल्मों में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', 'ब्रम्हास्त्र' है। जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स..

1. अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर वॉयस नरेटर मृणाल सेन की फिल्म 'भुवन शोम' से की थी। सत्यजीत रॉय ने 1977 की फिल्म 'शतरंज के खिलाड़ी' में भी अमिताभ की आवाज का प्रयोग किया था।

2.  वह इंजीनियर बनना चाहते थे और इंडियन एयर फोर्स भी जॉइन करना चाहते थे।

3.   अमिताभ को ऑल इंडिया रेडियो ने रिजेक्ट कर दिया था।

4.  उनकी पहली सैलरी 300 रूपये थी।

5. उन्होंने 'सात हिंदुस्तानी' से बतौर एक्टर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

6. स्ट्रगल के दिनों में महमूद, अमिताभ के मेंटर थे। महमूद ने अपने घर में अमिताभ को रहने की जगह भी दी थी।

7. अपनी पहली हिट 'जंजीर' के पहले अमिताभ ने लगातार 12 फ्लॉप दिए थे।

8. अमिताभ का असली सरनेम श्रीवास्तव है। उनके पापा बच्चन उपनाम प्रयोग करते थे। इसलिए पूरा परिवार भी बच्चन उपनाम का प्रयोग करने लगा।

9.  मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 1995 में अमिताभ ने जज की भूमिका भी निभाई थी।

10. अमिताभ सबसे ज्यादा डबल रोल करने वाले एक्टर हैं। 'महान' में उन्होंने ट्रिपल रोल निभाया था।

11. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ को दमा की बीमारी है।

12. अमिताभ के पापा हरिवंश राय बच्चन उनका नाम इंकलाब रखना चाहते थे।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन