1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज के दिन अमिताभ बच्चन ने साइन की थी पहली फिल्म, बॉलीवुड में हुए 49 साल

आज के दिन अमिताभ बच्चन ने साइन की थी पहली फिल्म, बॉलीवुड में हुए 49 साल

 Published : Feb 15, 2018 07:41 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 07:41 pm IST

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अक्सर अपनी जिंदगी और खासतौर पर अपने अतीत और पुरानी फिल्मों से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को आज फिल्म इंडस्ट्री में 49 साल पूरे हो गए। 15 फरवरी, 1969 को अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की पहली फिल्म साइन की थी। अमिताभ की पहली फिल्म का नाम था ‘सात हिंदुस्तानी’।

अमिताभ ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है- "49 साल पहले मैं ख्वाबों की नगरी में आया था और अपनी पहली फिल्म साइन की थी 'सात हिंदुस्तानी'। 15, फरवरी, 1969" अमिताभ ट्वीट के साथ ही पुरानी यादों में खो गए।

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' को ख्वाजा अहमद अब्बास ने डायरेक्ट किया था। ये कहानी सात लोगों की है, जिसमें गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराने की कहानी को दिखाया गया है। 

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अक्सर अपनी जिंदगी और खासतौर पर अपने अतीत और पुरानी फिल्मों से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

हाल ही में अमिताभ ने एक कविता भी अपनी आवाज में गाकर ट्विटर पर पोस्ट की थी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन