1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन को नहीं समझ में आई एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर, लोगों ने कहा- हम अभी भी सूर्यवंशम देख रहे हैं

अमिताभ बच्चन को नहीं समझ में आई एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर, लोगों ने कहा- हम अभी भी सूर्यवंशम देख रहे हैं

 Published : May 13, 2018 03:33 pm IST,  Updated : May 13, 2018 03:33 pm IST

अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर भारत में दमदार कमाई कर रही है। द जंगलबुक के बाद यह दूसरी ऐसी हॉलीवुड फिल्म है जिसने भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म 102 नॉट आउट दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं, लेकिन अमिताभ ने एक फिल्म देखी जो उन्हें समझ ही नहीं आई। भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली हॉलीवुड फिल्म अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर देखने पहुंचे अमिताभ बच्चन को फिल्म समझ में ही नहीं आई।

फिल्म देखकर लौटे अमिताभ बच्चन ने ट्विटर से ट्वीट करते हुए लिखा- अच्छा भाई साहेब, बुरा ना मानना, एक पिक्चर देखने गए, 'AVENGERS'... कुछ समझ में नहीं आया की picture में हो क्या रहा है !!!

जैसे ही अमिताभ बच्चन ने फिल्म की बुराई की, अवेंजर्स फैंस तुरंत फिल्म के सपोर्ट में आ गए। कुछ ने तो अमिताभ को सलाह दी कि उन्हें पहले इस फिल्म के पिछले भाग देखने चाहिए, तो वहीं कुछ लोग अमिताभ की फ्लॉप फिल्मों का जिक्र करते हुए कहने लगे कि उन्हें भी अमिताभ की ये फिल्में नहीं समझ आई थी।

बता दें, अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर भारत में दमदार कमाई कर रही है। द जंगलबुक के बाद यह दूसरी ऐसी हॉलीवुड फिल्म है जिसने भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन