1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन को कोरोना वायरस पर पोती आराध्या से मिली थी ये खास सलाह

अमिताभ बच्चन को कोरोना वायरस पर पोती आराध्या से मिली थी ये खास सलाह

 Published : Oct 03, 2020 08:28 am IST,  Updated : Oct 03, 2020 08:28 am IST

बिग बी ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी पोती आराध्या बच्चन ने कोविड-19 को लेकर उनके नजरिए को कैसे बदल दिया।

amitabh bachchan granddaughter aaradhya covid 19 latest news- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन और आराध्या बच्चन Image Source : INSTAGRAM

पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इसकी चपेट में आ चुके हैं, लेकिन उन्होंने इस महामारी से जंग लड़ी और इसे हराकर अपने काम पर भी वापस लौट चुके हैं। बिग बी ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी पोती आराध्या बच्चन ने कोविड-19 को लेकर उनके नजरिए को कैसे बदल दिया।

अमिताभ बच्चन ने एक न्यूज पोर्टल से कहा कि आराध्या ने उन्हें बताया कि कोरोना के शब्द को ध्यान से समझे तो इसका मतलब होता है 'करो ना'। इसलिए ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, जिससे ये खतरनाक वायरस फैल सके। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए और मुंह को मास्क से ढकना चाहिए। 

KBC 12: कभी फीस भरने के लिए भी अमिताभ बच्चन की मां के पास नहीं थे 2 रुपये, शो के दौरान खुद किया खुलासा

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के साथ-साथ उनके बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। कुछ दिनों तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद बिग बी और अभिषेक घर लौटे थे। 

फिलहाल बिग बी ने काम पर वापसी कर ली है। वो इन दिनों क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। इस बार शो में ऑडियंस नहीं है। इसलिए शो में दी जाने वाली लाइफलाइन में भी बदलाव करते हुए ऑडियंस पोल की जगह वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन दिया गया है। 

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन