1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर किस खुशी में नाच रहे हैं अमिताभ?

आखिर किस खुशी में नाच रहे हैं अमिताभ?

 Published : Apr 05, 2017 07:37 am IST,  Updated : Apr 06, 2017 08:44 am IST

अभिनेता अमिताभ बच्चन आजकल बहुत खुश हैं। इसी खुशी की वजह से अमिताभ नाच रहे हैं। जी हां, ट्विटर पर अमिताभ ने अपनी नाचते हुए फोटो अपलोड की है। और उनकी इस खुशी का राज कोई और नहीं आप सब हैं, यानी उनके फैंस।

amitabh- India TV Hindi
amitabh

मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन आजकल बहुत खुश हैं। इसी खुशी की वजह से अमिताभ नाच रहे हैं। जी हां, ट्विटर पर अमिताभ ने अपनी नाचते हुए फोटो अपलोड की है। और उनकी इस खुशी का राज कोई और नहीं आप सब हैं, यानी उनके फैंस।

दरअसल ट्विटर पर अमिताभ के 26 मिलियन यानी 2.6 करोड़ फॉलोवर्स हो गए हैं। इसी खुशी का इजहार करते हुए अमिताभ ने ये तस्वीर साझा की है जिसमें वे डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर के साथ अमिताभ ने लिखा है, ‘’और यह समय आ गया... 26 मिलियन फॉलोवर्स का जादुई आंकड़ा। मेरी असहिष्णुता सहने के लिए धन्यवाद ट्विटर।‘’

आपको बता दें पीएम नरेंद्र मोदी के बाद सबसे ज्यादा फॉलोवर्स अमिताभ बच्चन के ही हैं। नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर 28 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

फॉलोवर्स के मामले में शाहरुख खान भी काफी ऊपर हैं, उन्हें 24 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अभिनेता सलमान खान के ट्विटर पर 22 मिलियन फॉलोवर हैं। वहीं आमिर खान को 20 मिलियन लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं।

अभिनेता अमिताभ बच्चन जल्द ही राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘सरकार 3’ में नजर आने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन