1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन रूटीन चेकअप के लिए गए नानावती हॉस्पिटल

अमिताभ बच्चन रूटीन चेकअप के लिए गए नानावती हॉस्पिटल

 Published : Oct 16, 2019 11:13 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 08:15 am IST

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन रूटीन चेकअप के लिए गए नानावती अस्पताल।

Amitabh bachchan in nanavati hospital- India TV Hindi
Amitabh bachchan in nanavati hospital

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन नानावती अस्पताल गए। अमिताभ बच्चन रूटीन चेकअप के लिए नानावती अस्पताल गए हैं। अमिताभ बच्चन के मेकअप मैन दीपक सावंत के मुताबिक वह बिल्कुल ठीक हैं। हालांकि अभी तक उनके स्वास्थ्य को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आए हैं।

आपको बता दें अमिताभ बच्चन को 2012 में पेट की समस्या हुई थी। इस समस्या को दूर करने के लिए सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने 'कबीर सिंह' को छोड़ा पीछे, बनी 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

मार्च 2017 में दोबारा अमिताभ बच्चन को पेट दर्द की समस्या हुई थी। जहां से सही होकर आने के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी थी।

साउथ के स्टार विजय की फिल्म 'बिगिल' के ट्रेलर ने तोड़ा रिकॉर्ड, यूट्यूब पर मिले 2.9 मिलियन लाइक्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति में नजर आ रहे हैं। वह जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।

इनपुट- जोइता मित्रा सुवर्णा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन