1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई की बारिश देख खुश हुए अमिताभ बच्चन, कहा- कुछ तो चाहत होगी बूंदों की...

मुंबई की बारिश देख खुश हुए अमिताभ बच्चन, कहा- कुछ तो चाहत होगी बूंदों की...

 Published : Aug 07, 2020 07:05 am IST,  Updated : Aug 07, 2020 01:18 pm IST

अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस को हराकर घर लौट चुके हैं, लेकिन उनके बेटे अभिषेक अभी तक अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं हो पाए हैं।

mitabh bachchan latest post- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने बारिश को लेकर पोस्ट शेयर किया है Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस को हराकर घर लौट चुके हैं। वो मुंबई की बारिश देख काफी खुश हैं। उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिग बी ने लिखा, "कुछ तो चाहत होगी इन बारिशों की बूंदों की भी, वरना कौन गिरता है इस ज़मीन पर, आसमान तक पहुंचने के बाद"

इस बीच बिग बी कोविड 19 पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। उनका हाल ही में शेयर किया गया पोस्ट उनके दिल का हाल बयां कर रहा है। अमिताभ बच्चन इस तस्वीर में कोरोना वायरस की आकृति को किक मारते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कोई क्या कहता सकता है।"

अमिताभ बच्चन ने गलती से पिता हरिवंश राय बच्चन का नाम बताकर शेयर की प्रसून जोशी की कविता, मांगी माफी

बिग बी ने एक और पोस्ट शेयर किया था, जो पहले वाले से काफी मिलता जुलता है। इसमें भी वो कोरोना वायरस को किक मार रहे हैं, लेकिन उनके साथ अभिषेक बच्चन भी खड़े हैं।

दरअसल, अभिषेक ने हाल ही में अस्पताल से अपना मेडिकल चार्ट शेयर किया था और बताया था कि वो अभी डिस्चार्ज नहीं हो रहे हैं। इसके बाद बिग बी ने कोरोना को किक मारने वाला पोस्ट शेयर किया था।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के अलावा ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन भी कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। बच्चन परिवार में जया बच्चन के अलावा सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन