1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सोनम कपूर पर भड़क पड़े अमिताभ बच्चन

जब सोनम कपूर पर भड़क पड़े अमिताभ बच्चन

 Published : Jun 13, 2017 04:26 pm IST,  Updated : Jun 13, 2017 04:30 pm IST

सोनम कपूर ने पिछले दिनों 9 जून को अपना 31वां जन्मदिन मनाया है। अपने इस खास दिन पर उन्होंने अन्जाने में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का दिल दुखा दिया। सोनम ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से बिग बी उनसे काफी नाराज हो गए। दरअसल सोनम को उनके...

sonam- India TV Hindi
sonam

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने पिछले दिनों 9 जून को अपना 31वां जन्मदिन मनाया है। अपने इस खास दिन पर उन्होंने अन्जाने में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का दिल दुखा दिया। सोनम ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से बिग बी उनसे काफी नाराज हो गए। दरअसल सोनम को उनके जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर से बहुत सी शुभकामनाएं हासिल हुईं। उनके इस खास दिन पर फिल्मी हस्तियों ने खूब बधाईयां दीं। वहीं सोनम ने भी बड़ी ही विन्रमता के साथ सभी का शुक्रिया भी अदा किया। ऐेसे में बिग बी ने भी सोनम को उनके जनमदिन के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं, लेकिन इस बीच उनसे यह गलती हो गई वह महानायक का संदेश नहीं देख पाईं और वह उनका शुक्रिया अदा नहीं कर पाईं।

बस फिर क्या था अब बिग बी का भी गुस्सा फूट पड़ा। सोनम जब अपने जन्मदिन की बधाई के लिए अभिनेका सुनील शेट्टी को शुक्रिया कर रही थीं, तभी अमिताभ भी उन पर बरस पड़े। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "सोनम कपूर और मेरे बारे में क्या... मैं अमिताभ बच्चन हूं माई डियर। मैंने तुम्हें बर्थडे पर संदेश भेजा, लेकिन तुमने रिप्लाई नहीं किया।" इसके बाद सोनम को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने बिना कोई देरी करते हुए बिग बी से माफी मांग लेना ही ठीक समझा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "ओह माय गॉड सर!! मुझे आपका संदेश नहीं मिला, मैं हमेश जवाब देती हूं। आपका बहुत धन्यवाद। मुझे अभिषेक बच्चन का संदेश मिला था। मुझे माफ कर दीजिए।"

बता दें कि सोनम ने इस बार अपने जन्मदिन बहम रिया कपूर और अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहुजा के साथ सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उनके पिता अनिल कपूर और मां ने एक स्पेशल केक भी सोनम को भेजा था। उन्होंने इस केक की एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं, जिसमें वह अपने मां और पिता का धन्यवाद कर रही हैं। सलमान, शाहरुख और अक्षय से इस मामले में पीछे रह गए आमिर खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन