1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दोस्ती पर अभिताभ बच्चन ने किया ये पोस्ट, बोले- 'नए दोस्त चांदी हैं, तो पुराने सोने के हैं'

दोस्ती पर अभिताभ बच्चन ने किया ये पोस्ट, बोले- 'नए दोस्त चांदी हैं, तो पुराने सोने के हैं'

 Published : Dec 28, 2020 07:10 pm IST,  Updated : Dec 28, 2020 07:16 pm IST

महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर इंसान के जीवन में पुराने दोस्तों की अहमियत के बारे में बात की।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan Image Source : TWITTER/AMITABH BACHCHAN

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां और अपने दार्शनिक विचारों को अक्सर प्रशंसकों संग साझा करते रहते हैं। सोमवार को उन्होंने अपने ट्विटर अकांउट से एक ट्वीट कर इंसान के जीवन में पुराने दोस्तों की अहमियत के बारे में बात की। उन्होंने लिखा, "नए दोस्त बनाइए, लेकिन पुराने दोस्तों को भी साथ रखिए। नए दोस्त चांदी हैं, तो पुराने सोने के हैं।"

फराह खान और विक्रांत मेसी का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, फैंस से कहा- 'कोई जवाब ना दें'

जिंदगी में चुनौतियों का सामना किस तरह से किया जाना चाहिए, इस पर अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने अपने एक अलग ट्वीट में लिखा, 'हम सदा वो संगीत नहीं चुन सकते जो जीवन हमें खिलाता है, या जो हमें  खिलवाता है ; परंतु उस संगीत के साथ नृत्य कैसे किया जाय ये तो हम चुन सकते हैं।'

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपनी तीन पीढ़ियों की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई थी। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन अपने नाना खजान सिंह सूरी और बेटे अभिषेक संग नजर आ रहे हैं। ये सभी इस तस्वीर में पगड़ी के साथ दिखाई दे रहे हैं।अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है, "नाना.. पोता.. परपोता।"

शादी के बाद 'वाइफी' गौहर खान ने 'हबी' जैद दरबार के साथ शेयर की लेटेस्ट Photos

अभिनय की बात करें, तो अभिनेता के लिए अगला साल काफी व्यस्तताभरा है, क्योंकि इस दौरान उनकी कई सारी फिल्में आने वाली हैं। आने वाले समय में वह इमरान हाशमी के साथ 'चेहरे', नागराज मंजुले की 'झुंड', अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। 

इनके अलावा, उनकी एक और फिल्म 'मेडे' भी इस साल आने वाली है, जिसमें उनके साथ अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार होंगे। वह दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ एक और फिल्म का भी हिस्सा हैं, जिसके शीर्षक पर अभी बात नहीं बन पाई है।

( इनपुट/आईएएनएस )

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन