1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने लॉकडाउन 2.0 के बाद शुरू की 'गुडबाय' की शूटिंग, पोस्ट की तस्वीर

अमिताभ बच्चन ने लॉकडाउन 2.0 के बाद शुरू की 'गुडबाय' की शूटिंग, पोस्ट की तस्वीर

 Written By: PTI
 Published : Jun 14, 2021 01:32 pm IST,  Updated : Jun 14, 2021 01:32 pm IST

राज्य सरकार की ओर से पांच जून को जारी किए गए अनलॉक उपायों के तहत मनोरंजन उद्योग को कोविड-19 के सभी आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए और ‘बायो बबल’ में शूटिंग शुरू करने की अनुमति दे दी गई थी।

amitabh bachchan neena gupta starts shooting goodbye film lockdown 2.0 - India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने लॉकडाउन 2.0 के बाद शुरू की 'गुडबाय' की शूटिंग, पोस्ट की तस्वीर    Image Source : INSTAGRAM: AMITABHBACHCHAN

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अदाकारा नीना गुप्ता ने सोमवार को एक बार फिर फिल्म ‘गुडबाय’ की शुरू की। महाराष्ट्र सरकार ने एक सप्ताह पहले राज्य में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए फिल्म और टीवी उद्योग को कार्य करने की शुरू की अनुमति दे दी थी। 

‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ के बैनर तले बन रही फिल्म ‘गुडबॉय’ की शूटिंग, देश में अप्रैल में आई कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण रोक दी गई थी। निर्माण बैनर से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अभिनेताओं ने ‘गुडबॉय’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। बच्चन ने इंस्टाग्राम पर मास्क पहने हुए एक सेल्फी साझा की और लिखा, ‘‘ सुबह सात बजे काम पर जा रहा हूं। लॉकडाउन 2.0 के बाद शूटिंग का पहला दिन पैंगोलिन मास्क के साथ। हर दिन हर तरह से चीजें बेहतर होती जाएंगी।’’

अमिताभ बच्चन ने पुराने दिनों को किया याद, थ्रोबैक फोटो शेयर कर दिखाया पहले किस तरह से प्यार जताते थे फैंस

नीना गुप्ता ने भी ‘वैनिटी वैन’ के अंदर दाखिल होते हुए एक वीडियो साझा किया और लिखा ‘‘ शूट पर वापस।’’ 

राज्य सरकार की ओर से पांच जून को जारी किए गए अनलॉक उपायों के तहत मनोरंजन उद्योग को कोविड-19 के सभी आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए और ‘बायो बबल’ में शूटिंग शुरू करने की अनुमति दे दी गई थी।

बिग बी ने पहले अपने एक ब्लॉग में बताया था कि फिल्म ‘गुडबॉय’ के साथ जुड़े सभी सदस्यों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन