1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटिंग पूरी कर जोधपुर से मुंबई लौटे अमिताभ बच्चन, अगले प्रोजेक्ट्स के लिए हुए तैयार

शूटिंग पूरी कर जोधपुर से मुंबई लौटे अमिताभ बच्चन, अगले प्रोजेक्ट्स के लिए हुए तैयार

 Published : Mar 22, 2018 07:10 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 07:10 pm IST

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जोधपुर में चल रही हैं। लेकिन हाल ही में बिग बी ने बताया कि वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर वापस लौट आए हैं।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जोधपुर में चल रही हैं। लेकिन हाल ही में बिग बी ने बताया कि वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर वापस लौट आए हैं, जहां अब वह फिल्म के प्रमोशन और अन्य परियोजनाओं की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। बिग ने गुरुवार सुबह लगभग 5.50 बजे जोधपुर से ब्लॉग लिखकर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, "मिस्टर बी की शूटिंग खत्म होने पर क्रू ने ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया। कुछ दिनों बाद दोबारा सेट पर लौटूंगा। उम्मीद है कि यह ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का आखिरी शेड्यूल होगा।" उन्होंने लिखा, "इस बीच वह फिल्म '102 नॉट आउट' के प्रचार की तैयारी शुरू करेंगे और 'झुंड' व 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग शुरू करेंगे।"

गौरतलब है कि विजय कृष्णा आचर्य के निर्देशन में बनी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में महानायक के अलावा आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इसके कुछ हिस्सों को जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में शूट किया गया है। इस फिल्म के बाद बिग बी को ‘102 नॉट आउट’ में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर भी नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन