1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी तस्वीर, कैप्शन ने जीता लोगों का दिल

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी तस्वीर, कैप्शन ने जीता लोगों का दिल

 Reported By: IANS
 Published : Mar 11, 2020 02:27 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 02:27 pm IST

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके लिखे कैप्शन को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

Amitabh bachchan- India TV Hindi
Amitabh bachchan Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और समय-समय पर अपने प्रशंसकों संग अपनी जिंदगी से जुड़ी कई चीजें साझा करते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित वह अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए शूटिंग पूरी कर ली है।

अब बिग बी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके लिखे कैप्शन को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रहे इस पोस्ट में अमिताभ ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "मिजाज में थोड़ी सख्ती जरूरी है जनाब, लोग पीकर खाली कर देते अगर समंदर खारा नहीं होता!"

अमिताभ बच्चन ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, राज कपूर और शम्मी कपूर के साथ आरके स्टूडियो में यूं मनाई थी होली

अमिताभ के इस पोस्ट को उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक इसे लगभग दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट्स का दौर भी जारी है।

एक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "वाह..खूबसूरत पंक्तियां आप सदाबहार हैं सर।"

डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च में अमिताभ बच्चन की तस्वीर देखते ही रेखा ने कहा-ये डेंजर जोन है

किसी और ने इसकी तारीफ में लिखा, "वाह क्या शायरी है! दिल खुश कर दिया आपने।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन