1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, राज कपूर और शम्मी कपूर के साथ आरके स्टूडियो में यूं मनाई थी होली

अमिताभ बच्चन ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, राज कपूर और शम्मी कपूर के साथ आरके स्टूडियो में यूं मनाई थी होली

 Published : Mar 10, 2020 02:02 pm IST,  Updated : Mar 10, 2020 02:04 pm IST

अमिताभ बच्चन जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' और 'गुलाबो सिताबो' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे।

amitabh bachchan holi 2020- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने होली पर शेयर की थ्रोबैक फोटो

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर होली की कुछ पुरानी फोटोज शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर तब की है, जब उन्होंने आरके स्टूडियो में राज कपूर और शम्मी कपूर के साथ होली मनाई थी। बता दें कि कपूर खानदान में पहले धूमधाम से आरके स्टूडियो में होली मनाई जाती थी। इसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं।

अमिताभ बच्चन ने पहली फोटो शेयर की, जिसमें वो जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और दोस्तों के साथ होली खेलते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'होली है.. होली के इस पावन अवसर पर सब को अनेक बधाई, और स्नेह। हम सब के जीवन में और आपस में ख़ुशियों का रंग भरा रहे। यही प्रार्थना है ईश्वर से। 'गले मिलें , भर रंग लगाएँ , गुझिया सौ सौ खाएँ, ढोल बाजे , मृदंग बाजे , सब हस्तें नाचे गाएं। 

आमिर खान ने पत्नी किरण राव और बेटे आजाद संग मनाई होली, सोशल मीडिया पर शेयर की ये फोटो

इसके बाद बिग बी ने एक और फोटो शेयर की, जिसमें वो आरके स्टूडियो में राज कपूर और शम्मी कपूर के साथ होली खेल रहे हैं। बताया जाता है कि आरके स्टूडियो में खेली जाने वाली होली में रंगों से भरे टैंक होते हैं, जिनमें सभी को फेंक दिया जाता था। वहां छोटे-बड़े सभी कलाकारों को होली खेलने के लिए बुलाया जाता था। 

आरके स्टूडियो की मशहूर होली का जिक्र आज भी किया जाता है। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि वहां कैसे होली मनाई जाती थी...

होली 2020: अमिताभ बच्चन से ऋषि कपूर तक, बॉलीवुड हस्तियां फैंस को यूं दे रही हैं शुभकामनाएं

अमिताभ बच्चन जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' और 'गुलाबो सिताबो' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन