1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस लड़की का टैलेंट देख खुश हुए अमिताभ बच्चन, कहा- अस्पताल में मेरा दिन रौशन कर दिया...

इस लड़की का टैलेंट देख खुश हुए अमिताभ बच्चन, कहा- अस्पताल में मेरा दिन रौशन कर दिया...

 Published : Jul 25, 2020 11:40 am IST,  Updated : Jul 25, 2020 11:40 am IST

अमिताभ बच्चन कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

amitabh bachchan shares girl video - India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने लड़की का वीडियो शेयर कर उसकी जमकर तारीफ की है Image Source : INSTAGRAM: @AMITABHBACHCHAN

अमिताभ बच्चन इन दिनों नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं, जहां उनका कोरोना का इलाज चल रहा है। हालांकि, वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी सेहत की जानकारी फैंस को देते रहते हैं। बिग बी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की का टैलेंट देख वो काफी प्रभावित हुए हैं।
 
अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे म्यूजिक पार्टनर और करीबी दोस्त ने मुझे ये भेजा है.. मैं नहीं जानता कि ये कौन है, लेकिन कहना चाहता हूं कि लड़की तुम्हारे पास बहुत स्पेशल टैलेंट है, भगवान तुम पर कृपा बनाए रखे। अच्छा काम करते रहना। तुमने अस्पताल में मेरे दिन को रौशन कर दिया, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।"
 
बिग बी ने आगे लिखा, "कर्नाटक और पश्चिमी पॉप को मिक्स करना आसान टास्क नहीं है, लेकिन इसने बेहद शानदार तरीके से इसे किया है। दोनों की शैली में कोई समझौता नहीं है .. बस कमाल है!!"
 
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में जलसा की पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वो फैंस का अभिवादन स्वीकार करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "हाथ जो आप प्यार और समर्थन में उठाते हैं, वे मेरी ताकत हैं.. यह मैं कभी भी अपने सिस्टम से गायब नहीं होने दूंगा .. इसलिए भगवान मेरी मदद करें! ये जलसा का फाट आज सील है, सुनसान हैं, लेकिन उम्मीद पर दुनिया कायम है। ईश्वर की इच्छा है कि वे फिर से प्यार से भर जाएं।"

गौरतलब है कि कोरोना काल से पहले हर रविवार को अमिताभ बच्चन के घर के बाहर फैंस की भीड़ जुट जाती थी। बिग बी भी उन्हें निराश नहीं करते थे और फैंस को अपनी झलक दिखाने के लिए घर से बाहर निकलकर उनका अभिवादन स्वीकार करते थे। 

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अहंकार को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, ‘अंहकार में तीनों गए धन, वैभव और वंश। ना मानो तो देख लो, रावण, कौरव, कंस।।’

अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोविड 19 से संक्रमित हैं और नानावटी अस्पताल में ही सभी का इलाज चल रहा है। 

ये भी पढ़ें:

अस्पताल से अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट पोस्ट, 'अहंकार' को लेकर लिखी खास बात

 
 
 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन