1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अस्पताल से अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट पोस्ट, 'अहंकार' को लेकर लिखी खास बात

अस्पताल से अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट पोस्ट, 'अहंकार' को लेकर लिखी खास बात

 Published : Jul 24, 2020 01:01 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 01:07 pm IST

अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद नानावटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है

amitabh bachchan latest post - India TV Hindi
अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट पोस्ट हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM: @AMITABHBACHCHAN

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों मुंबई के नानावटी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। वो कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। हालांकि, बिग बी हॉस्पिटल में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने 'अहंकार' को लेकर खास संदेश लिखा है, जो वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन ने लिखा, "अंहकार में तीनों गए धन, वैभव और वंश। ना मानो तो देख लो, रावण, कौरव, कंस।।" इसके साथ ही बिग बी ने अपनी फोटो भी शेयर की है। 

इससे पहले बिग बी ने 'कुली' फिल्म से अपनी पुरानी फोटो शेयर कर लिखा था, "मज़हब तो ये दो हथेलियाँ बताती हैं, जुड़ें तो "पूजा" खुलें तो “दुआ” कहलाती हैं..!"

बिग बी ने अस्पताल में भी अपनी दिनचर्या नहीं तोड़ी है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने लिखा, "“ख़ामोशी की तह में छुपा लो सारी उलझनें को, शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता..!!"

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने फैंस द्वारा मिल रहे प्यार और आशीर्वाद को लेकर आभार व्यक्त किया था। 

गौरतलब है कि अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। सभी का एक ही अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

ये भी पढ़ें:

 

 
 
 
 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन