1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर साझा की बहूरानी ऐश्वर्या की तस्वीर

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर साझा की बहूरानी ऐश्वर्या की तस्वीर

 Published : May 25, 2017 11:38 am IST,  Updated : May 25, 2017 11:38 am IST

ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपने हॉट अवतार में कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची। ऐश अपनी बेटी आराध्या के साथ जब रेड कारपेट पर उतरीं तो हर किसी की निगाहें बस ऐश्वर्या पर ही थम गई थी।

aish- India TV Hindi
aish

नई दिल्ली: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपने हॉट अवतार में कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची। ऐश अपनी बेटी आराध्या के साथ जब रेड कारपेट पर उतरीं तो हर किसी की निगाहें बस उन पर ही थम गई थी। हल्के आसमानी रंग के गाउन में ऐश बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर अपनी बीवी ऐश की तस्वीरें साझा करते हुए उनकी तारीफ की थी।

अब ऐश के ससुर जी यानी अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी बहूरानी और पोती आराध्या की तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। तस्वीर साझा करते हुए अमिताभ ने लिखा है, ‘’बहूरानी और हमारी रानी’’

तस्वीर में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

ऐश पिछले 15 सालों से कान फिल्म फेस्टिवल के रैंप पर चल चुकी हैं। ऐश लॉरियाल पेरिस की ब्रैंड सेलिब्रिटी बनकर रेड कारपेट पर उतरती हैं। इस बार ऐश के साथ उनकी बेटी आराध्या भी रैंप पर चली थी।

aish
aish

मुंबई से लेकर फ्रांस तक हर कोई मां-बेटी की जोड़ी को देखकर मुरीद हो गया था। 5 साल की आराध्या अपनी मां की तरह स्टाइलिश है। आराध्या फोटोग्राफर्स को पोज देती दिखाई दे रही थी।

एयरपोर्ट पर भी आराध्या ने फोटोग्राफर्स को खूब सारे पोज दिए। बाद में ऐश्वर्या ने ये तस्वीरें देखी तो हैरान रह गईं, क्योंकि उन्हें नहीं पता था पीछे बेटी इस तरह पोज देकर फोटो क्लिक करवा रही है।

aish
aish

कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या इस बार बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्हें देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि वो 43 साल की हो चुकी हैं।

​ 

aish
aish

यहां देखिए ऐश और आराध्या का प्यारा सा वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन