1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारत पहुंचे हैं हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट, शाहरुख से मुलाकात की तस्वीरें वायरल

भारत पहुंचे हैं हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट, शाहरुख से मुलाकात की तस्वीरें वायरल

 Published : May 25, 2017 10:49 am IST,  Updated : May 25, 2017 10:51 am IST

दुनिया भर में लोकप्रिय हॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में शुमार ब्रैड पिट बुधवार की सुबह अचानक अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में भारत आ गए।

srk pitt- India TV Hindi
srk pitt

मुंबई: दुनिया भर में लोकप्रिय हॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में शुमार ब्रैड पिट बुधवार की सुबह अचानक अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में भारत आ गए। ब्रैड पिट की आगामी फिल्म 'वॉर मशीन' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

भारत दौरे पर ब्रैड पिट ने बॉलीवुड के स्टार अभिनेता शाहरुख खान से भी मुलाकात की। ब्रैड पिट ने पत्रकारों के कैमरों और हो-हल्ले से बचने के लिए अपने भारत दौरे को पूरी तरह गोपनीय रखा। यहां तक कि सोशल मीडिया पर ब्रैड पिट के भारत दौरे की कोई चर्चा नहीं रही।

टोक्यो में मंगलवार को अपनी फिल्म का प्रीमियर कर ब्रैड पिट ने अचानक भारत आने का फैसला किया और चुनिंदा पत्रकारों को ही संवाददाता सम्मेलन के लिए बुलाया गया।

संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से पहले ब्रैड पिट ने पांच सितारा होटल के स्विमिंग पूल के किनारे तस्वीरें खिंचवाईं।

ब्रैड पिट दूसरी बार भारत आए हैं। इससे पहले वह 2006 में अपनी तत्कालीन महिला मित्र एंजेलीना जॉली के साथ 'अ माइटी हर्ट' फिल्म के सिलसिले में भारत आए थे।

ब्रैड पिट ने बॉलीवुड पर बोलते हुए कहा, 'इंडियन सिनेमा को लेकर मेरे दिल में बहुत इज्जत है। यहां की अपनी भाषा है, अपने स्टार्स हैं और बॉलीवुड ने पूरी दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है।'

ब्रैड पिट ने हिंदी फिल्मों को लेकर काफी उत्सुक दिखे। शाहरुख ने ब्रैड से कहा यहां एक डांस-एक्शन फिलम को पूरा करने में 120 दिन लग जाते हैं, ब्रैड ने जवाब देते हुए कहा हॉलीवुड में भी इतना समय लगता है बस वहां की फिल्मों में डांस नहीं होता है।

मुलाकात के बाद अभिनेता शाहरुख खान ने ट्विटर पर ब्रैड के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है और लिखा है उन्हें डांस सिखाना अभी बाकी है।

ब्रैड पिट का आगामी फिल्म 'वॉर मशीन' युद्ध पर व्यंग्य करती है, जिसमें वह अमेरिकी सैन्य अधिकारी ग्लैन मैकमहोन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन