1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: बाहुबली की देवसेना अनुष्का शेट्टी ने इस फिल्म के लिए बढ़ाया था 20 किलो वजन, ऐसे किया कम

Birthday Special: बाहुबली की देवसेना अनुष्का शेट्टी ने इस फिल्म के लिए बढ़ाया था 20 किलो वजन, ऐसे किया कम

 Published : May 25, 2017 09:10 am IST,  Updated : Nov 07, 2019 07:31 am IST

साल 2015 में आई फिल्म ‘साइज जीरो’ के लिए अनुष्का शेट्टी ने 20 किलो वजन बढ़ा लिया था।

anushka- India TV Hindi
anushka

नई दिल्ली: बाहुबली 2’ से दुनियाभर में मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म बाहुबली 2 ने दनियाभर में 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म में देवसेना के किरदार में अनुष्का शेट्टी ने दमदार अभिनय किया। अपनी खूबसूरती और अपने अभिनय से लोग अनुष्का के फैन हो गए।

प्रभास ने बाहुबली के किरदार के लिए 40 किलो वजन बढ़ाया था, लेकिन देवसेना भी प्रभास ने कम नहीं हैं। अनुष्का अपने काम को लेकर इतनी डेडिकेटेड हैं कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘साइज जीरो’ के लिए 20 किलो वजन बढ़ा लिया था। साल 2015 में आई अनुष्का शेट्टी की इस फिल्म की तस्वीरें आप देखेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे, आपको यकीन नहीं होगा ये बाहुबली की देवसेना ही है। अनुष्का शेट्टी को इस फिल्म के लिए काफी तारीफें भी मिली।

अनुष्का ने अपने करियर की शुरूआत साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से की थी। फिल्मों में आने से पहले अनुष्का एक योगा इंस्ट्रक्टर थीं। अनुष्का ने 'विक्रमार्कुदु' (2006), 'अरुन्धती' (2009), 'वेदम' (2010), 'सिंघम' (2010), 'रुद्रमादेवी' (2015), 'बाहुबली: द बिगनिंग' (2015) और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ (2017) जैसी कई फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

सलमान खान, मोहनलाल और कमल हासन करेंगे रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' के मोशन पोस्टर का अनावरण​

स्लाइड में देखिए ‘साइज जीरो’ से अनुष्का की कुछ अनदेखी तस्वीरें

anushka
anushka

कोई यकीन नहीं करेगा ये बाहुबली 2 की खूबसूरत राजकुमारी देवसेना है।

anushka
anushka

इस फिल्म के लिए अनुष्का ने 20 किलो तक वजन बढ़ाया था।

anushka
anushka

अनुष्का शेट्टी ने राजामौली के साथ 3 बार काम किया है। अनुष्का एकलौती ऐसी हीरोइन हैं जिसे लेकर राजामौली ने 3 फिल्में बनाई हैं।

anushka
anushka

अक्षय कुमार का म्यूजिक एल्बम 'Filhaal' का टीजर रिलीज, नुपुर सेनन के साथ रोमांस करते आए नज़र 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन