1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉपीराइट एक्ट पर फूटा अमिताभ का गुस्सा

कॉपीराइट एक्ट पर फूटा अमिताभ का गुस्सा

 Published : Mar 21, 2018 01:24 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 02:19 pm IST

अभिनेता अमिताभ बच्चन कॉपीराइट के नियमों से परेशान हैं। उन्हें डर है कि वो अपने पिता की सारी रचनाओं का अधिकार खो देंगे।

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी कई सारी बातें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर ही कॉपीराइट एक्ट पर नाराजगी जाहिर की है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में सवाल उठाते हुए लिखा है कि अपने पिता की रचनाओं पर उनका अधिकार है। लेकिन कॉपीराइट एक्ट की वजह से बाद में उनके पास उनके पिता की रचनाओं का अधिकार नहीं रहेगा। वह सार्वजनिक हो जाएगा। लोग पैसे कमाएंगे, तोड़मरोड़ करेंगे। अमिताभ ने कहा कि वह इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

बता दें, किसी भी रचनाकार की मौत के 60 साल बाद उसकी रचना कॉपीराइट एक्ट से आजाद हो जाती है। अमिताभ को डर है कि उनके बाबू जी हरिवंश राय बच्चन की कविता जब कॉपीराइट एक्ट्स से आजाद हो जाएगी तो लोग उसका गलत फायदा उठा लेंगे।

बता दें, अमिताभ बच्चन को इस बात से सख्त ऐतराज है कि कोई भी उनके पिता की कविता पब्लिक प्लैटफॉर्म पर गाकर पैसे कमाए। आपको याद होगा जब कवि कुमार विश्वास ने हरिवंश राय बच्चन की कविता पब्लिक प्लैटफॉर्म पर गाई थी उस वक्त अमिताभ काफी नाराज हुए थे और ट्विटर पर उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। बाद में कुमार विश्वास ने उस कविता से कमाए 36 रुपये अमिताभ को भेज दिए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन