1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर कर दिया जीवन का सबक, लिखा- दो दिन का आना है जाना है

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर कर दिया जीवन का सबक, लिखा- दो दिन का आना है जाना है

 Published : May 30, 2020 01:40 pm IST,  Updated : May 30, 2020 01:40 pm IST

अमिताभ बच्चन लॉकडाउन में सोशल मीडिया के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे हैं। वह लोगों को सकारात्मक रखने के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सकारात्मक रहने के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने पोस्ट शेयर करके जिंदगी का सबक सिखाया है। अमिताभ बच्चन ने अपनी  ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- दो दिन का ये मेला है, दो दिन का आना है जाना है, जीवन चलते जाना है।

उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए उनकी लिखी चंद लाइनें शेयर की। उन्होंने लिखा- दुआएँ मिल जाये सब की, बस यही काफी है, ‘दवाएँ तो कीमत अदा करने पर मिल ही जाती हैं ,’ मशहूर होने का शौक़ नहीं मुझे ; आप मुझे पहचानते हैं बस इतना काफ़ी है।

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर की फोटो शेयर की। फोटो में फोटोग्राफर के साथ एक बाघ भी बैठा हुआ है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- सुनो भैया!! भाभी का फोटो अच्छा आना चाहिए।

कोरोना वायरस लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए अमिताभ बच्चन ने 10 बसों का इंतजाम किया है। यह बसें मुंबई से उत्तर प्रदेश प्रवासियों को उनके घर छोड़ने जाएंगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म गुलाबो-सिताबो 12 जून को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन