1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या भी हुई कोरोना वायरस से संक्रमित

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या भी हुई कोरोना वायरस से संक्रमित

 Published : Jul 11, 2020 11:03 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 03:25 pm IST

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन उनके बेटे अभिषेक बच्चन बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

abhishek bachchan amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या हुए कोरोना वायरस से संक्रमित Image Source : INSTAGRAM/BACHCHAN

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अमिताभ बच्चन के बाद अभिषेक ने सोशल मीडिया पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। दोनों को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या रय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जल्द ही ऐश्वर्या और आराध्या को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

अमिताभ बच्चन ने अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा- मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। अस्पताल में भर्ती हूं। अस्पताल से अधिकारियों को जानकारी दे दी है। परिवार के सदस्य और स्टाफ का टेस्ट हुआ है परिणाम आना अभी बाकि है। पिछले 10 दिनों में जो लोग भी मेरे आस-पास आए हैं कृपया अपना टेस्ट करवा लें।

अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। अभिषेक ने ट्वीट किया-आज मैं और मेरे पिता दोनों ही कोरोना पॉजटिव पाए गए। हम दोनों को ही हल्के लक्षण के चलते अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हमने सभी अधिकारियों को सूचित कर दिया है। हमारे परिवार और कर्मचारियों के टेस्ट हुए हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।'

 सूत्रों के मुताबिक अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन दोनों को ही हल्के लक्षण हैं। फैन्स और दोस्त दोनों ही सोशल मीडिया पर जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट शेयर करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने इस बार अपनी फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा- आज शाम मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अस्पताल में भर्ती हूं। अस्पताल से अधिकारियों को जानकारी दे दी है। परिवार के सदस्य और स्टाफ का टेस्ट हुआ है परिणाम आना अभी बाकि है। पिछले 10 दिनों में जो लोग भी मेरे आस-पास आए हैं कृपया अपना टेस्ट करवा लें।

सूत्रों के मुताबिक बीएमसी प्रतीक्षा और जलसा को सील करेगी और सैनिटाइजेशन किया जाएगा। आसपास के बंगलों पर भी छिड़काव किया जाएगा। अमिताभ बच्चन का घर बीएमसी के के वॉर्ड में आता है। यहां अब तक 5300 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं इस वॉर्ड में 1445 एक्टिव केस हैं।

आपको बता दें एक्ट्रेस रेखा का मुंबई वाला बंगला सील हो गया है। उनका सिक्योरिटी गार्ड कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। हालांकि रेखा के प्रवक्ता से इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

रेखा के सिक्योरिटी गार्ड को हुआ कोरोना संक्रमण, बंगला किया गया सील

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। उन्होंने लिखा- महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें और पुन: उसी ऊर्जा के साथ अपने काम में डट जायें। हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं !

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता फैलाते रहते हैं। वह इस मुश्किल समय में लोगों को पॉजिटिव रखने के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म गुलाबो सिताबो में आयुष्मान खुराना के साथ निजर आए थे। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर 12 जून को रिलीज हुई थी।

अब वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्मास्त्र' मे ंनजर आएंगे। इसके अलावा वह 'झुंड' और 'चेहरे' में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन