1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने खुद को बताया शिवाजी गणेशन का शिष्य

अमिताभ बच्चन ने खुद को बताया शिवाजी गणेशन का शिष्य

 Reported By: IANS
 Published : Apr 04, 2019 06:19 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 06:19 pm IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खुद को दक्षिण के दिवंगत सुपरस्टार शिवाजी गणेशन का शिष्य बताया है।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खुद को दक्षिण के दिवंगत सुपरस्टार शिवाजी गणेशन का शिष्य बताया है। अमिताभ 'उयान्र्था मनिथन' के साथ अपने तमिल डेब्यू के लिए तैयार हैं। 76 साल के अभिनेता ने बुधवार को ट्विटर पर 'उयान्र्था मनिथन' से एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह और अभिनेता-फिल्म निर्माता एसजे सूर्या एक दीवार के पास खड़े हैं जिस पर गणेशन की तस्वीर है।

बिग बी ने इस तस्वीर का शीर्षक दिया, "मास्टर-शिवाजी गणेशन - की छत्रछाया में दो शिष्य सूर्या और मैं। शिवाजी तमिल सिनेमा के लेजेंड। उनकी तस्वीर दीवार पर सुशोभित है। अविश्वसनीय प्रतिभावान कलाकार। उनका आदर व सम्मान करता हूं। मैं उनके पांव छूता हूं।"

'उयान्र्था मनिथन' का निर्देशन तमिलवानन कर रहे हैं। इसे साथ ही हिंदी में भी बनाया जाएगा।

इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा बीते अगस्त में की गई थी। फिल्म की प्रमुख शूटिंग इस महीने की शुरुआत में शुरू हुई।

Also Read:

RAW- Romeo Akbar Walter Movie: 'रोमियो अकबर वॉल्टर' की रिलीज डेट, स्टार कास्ट, ट्रेलर और फिल्म से जुड़ी तस्वीरें

'गली बॉय' की सफलता का जश्न मनाकर ज़ोया अख्तर ने शुरू किया 'मेड इन हैवेन सीजन 2' पर काम

साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आग से कलाबाजी करती आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन