1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर किस वजह से अमिताभ बच्चन रह गए अवाक, ट्विटर पर लिखा, 'मैं निशब्द हूं...'

आखिर किस वजह से अमिताभ बच्चन रह गए अवाक, ट्विटर पर लिखा, 'मैं निशब्द हूं...'

 Published : Mar 09, 2020 02:05 pm IST,  Updated : Mar 09, 2020 02:06 pm IST

अमिताभ बच्चन जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' और 'गुलाबो सिताबो' में नज़र आएंगे।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज व वीडियो शेयर करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर एक पीले रंग की विटेंज कार के साथ फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि वो निशब्द हैं।

अमिताभ बच्चन ने कार के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कुछ ऐसे समय होते हैं.. जब आप अवाक होते हैं.. मैं इस वक्त हूं.. इसे व्यक्त करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कुछ भी समझ नहीं आ रहा.. गुजरे जमाने की कहानी.. वक्त से परे।'

अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक संग शेयर की फोटो, कैप्शन में लिखा- 'बड़े मियां तो बड़े मियां...'

इसके अलावा इंटरनेट पर एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता नंदा विटेंज कार को निराहते हुए नज़र आ रहे हैं।

amitabh bachchan with vintage car
विटेंज कार निहारते बिग बी, जया बच्चन और श्वेता नंदा

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आएंगे। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा वो आयुष्मान खुराना के साथ 'गुलाबो सिताबो' में भी दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन